एक छोटी चिड़िया बड़ी सयानी
चुगती दाना पीती पानी
अपनी मां को सब बात बताती
कौन आया घर पर
किसने की शैतानी
एक छोटी चिड़िया बड़ी सयानी
चुगती दाना पीती पानी
अपनी मां को सब हाल सुनाती
किसने छुआ प्यार से
किसने की शैतानी
एक छोटी चिड़िया बड़ी सयानी
चुगती दाना पीती पानी
अपनी मां को सब बात बताती
किसने छुआ गाल पे
किसने की शैतानी
एक छोटी चिड़िया बड़ी सयानी
चुगती दाना पीती
किसने बोली गन्दी बात
कौन सिखाता अच्छी बात
एक छोटी चिड़िया बड़ी सयानी
चुगती दाना पीती पानी
तुम भी बिटिया बनो सयानी
जीवन में होगी फिर कोई हानी
अपनी मां को जो हर बात बताता
वो अच्छा बच्चा कहलाता
अच्छे बुरे का भेद जान जाता